सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल, हवाई फायरिंग और तोड़फोड़

एशियन टाइम्स | ब्रेकिंग न्यूज़
पटना, 14 जून 2026: बिहार में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों का आक्रोश हिंसक रूप ले बैठा। ट्रेनों की कमी और देरी से नाराज़ सैकड़ों अभ्यर्थियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया, कई ट्रेनों को रोक दिया और स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ की। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने को लेकर परेशान थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, दुकानों और एग्जाम स्पेशल ट्रेन में भी तोड़फोड़ की गई। पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। 
पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि प्रशासन को देर रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने स्थिति को और भड़काने का प्रयास किया। अधिकारियों के अनुसार पहले से ही विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी, फिर भी प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोकने और रेलवे परिचालन बाधित करने का प्रयास किया। 
आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि करीब 200 से 250 लोग ट्रेनों को रोकने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात कर स्थिति पर काबू पाया गया। फिलहाल रेलवे परिचालन सामान्य होने की बात कही जा रही है। 
एशियन टाइम्स विश्लेषण
यह घटना केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं बल्कि बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान परिवहन और व्यवस्थाओं की चुनौतियों को भी उजागर करती है। लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी परीक्षाओं में बेहतर रेलवे और प्रशासनिक समन्वय की आवश्यकता एक बार फिर सामने आई है।
रिपोर्ट: तनवीर आलम शेख

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल