लालू यादव के 78वें जन्मदिन पर परिवार और कार्यकर्ताओं में उत्साह, रागिनी यादव और मीसा भारती ने सरकार पर साधा निशाना

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान उनकी बेटी रागिनी यादव और राजद सांसद मीसा भारती ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला और राज्य की कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी तथा महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।

“हमारी उम्र भी पिताजी को लग जाए, वे हजारों साल जिएं” : रागिनी यादव

मीडिया से बातचीत के दौरान रागिनी यादव ने कहा कि उनकी कामना है कि उनकी उम्र भी उनके पिता लालू प्रसाद यादव को लग जाए और वे हजारों साल तक जीवित रहें। उन्होंने दावा किया कि पूरे बिहार की जनता लालू प्रसाद यादव के साथ खड़ी है।

रागिनी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव मिलने की घटना का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा में कटौती कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि राजद कार्यकर्ता लगातार उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी सुरक्षा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से जनता की समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की।

मीसा भारती बोलीं- सरकार रोजगार और महंगाई पर विफल

राजद सांसद मीसा भारती ने भी बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है और पूरा राष्ट्रीय जनता दल तथा बिहार की जनता उनके साथ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने में विफल रही है और न ही पलायन तथा महंगाई पर नियंत्रण कर पा रही है। मीसा भारती ने कहा कि सरकार के पास अब केवल नेताओं के बंगले खाली कराने और सुरक्षा घटाने जैसे काम ही बचे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले छह दिनों से राजद कार्यकर्ता उनके परिवार और पार्टी नेताओं की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

Ad.
Ad.

 

आधी रात को परिवार संग काटा केक

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून 1948 को हुआ था। गुरुवार को उन्होंने अपना 78वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन समारोह की शुरुआत देर रात परिवार के बीच केक काटकर हुई। इस दौरान पत्नी राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। समारोह की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

समर्थकों से मिले, सामाजिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर समर्थकों और राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। लालू प्रसाद यादव घर से बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन करते नजर आए।

इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से गरीबों और समर्थकों के लिए भोज तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय जनता दल लंबे समय से 11 जून को “सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस” के रूप में मनाती रही है।

वहीं, देशभर के कई राजनीतिक नेताओं ने भी लालू प्रसाद यादव को उनके 78वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल