बेगूसराय सदर अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में लगी आग, मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला

बेगूसराय। शहर के सदर अस्पताल स्थित चिल्ड्रेन वार्ड के एक हिस्से में रविवार शाम अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगते ही वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजन उन्हें गोद में उठाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, जिससे कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अस्पताल में सभी गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही थीं, तभी चिल्ड्रेन वार्ड के मीटिंग हॉल से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते कमरे में आग की लपटें उठने लगीं और धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा कर्मी हरकत में आ गए।

महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए पानी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग को फैलने से रोका। बाद में अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी उपकरणों की सहायता से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। कर्मचारियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Ad.
Ad.

 

इस घटना में दो कुर्सियां, एक पंखा और एक पर्दा जलकर नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे, मरीज या अस्पताल कर्मी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अस्पताल प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में सात लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में बेगूसराय की यह घटना स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अस्पताल की सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल