बिहार में फिर बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

पटना। बिहार में पिछले कुछ दिनों तक चली आंधी, बारिश और तेज हवाओं के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान साफ है और सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि फिलहाल हीटवेव का आधिकारिक अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मानसून की रफ्तार धीमी बनी रही तो आने वाले दिनों में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

राजधानी पटना में बुधवार को मौसम साफ रहने और दिनभर तेज धूप रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में गर्मी का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

Ad.
Ad.

 

मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, पटना, बक्सर, भोजपुर और अरवल समेत कई जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

मंगलवार को कैमूर जिले का भभुआ 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। इसके अलावा डेहरी, भागलपुर और शेखपुरा में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि सासाराम और गया में कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश हुई, जबकि बक्सर और औरंगाबाद में बादल छाए रहे।

मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल