समस्तीपुर में पड़ोसी ने युवक को गोलियों से भूना, इलाज के दौरान मौत

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर चकनूर गांव में शुक्रवार तड़के मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर मजदूर सूरज कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार दादपुर चकनूर गांव निवासी सूरज कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। आरोप है कि शुक्रवार सुबह पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर के बाहर पहुंचा और वहां रखी ईंटों को बिखेरते हुए हंगामा करने लगा। इस दौरान गाली-गलौज और विवाद बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शोर सुनकर जैसे ही सूरज कुमार घर से बाहर निकला, आरोपी ने उस पर लगातार तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगते ही सूरज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Ad.
Ad.

 

घटना के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से भी गायब है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतक की पत्नी के बयान में पुरानी रंजिश और अचानक हुए हमले की बात सामने आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और लोग भय के माहौल में हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल