मोतिहारी में हथियार के बल पर अनाज व्यवसायी से लूट, इलाके में दहशत

पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने देसी कट्टा के बल पर एक अनाज व्यवसायी से करीब 40 से 45 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार वारदात बंशीधर उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास हुई। सिरिसिया कला पंचायत के इनरवा गांव निवासी स्वर्गीय प्रभु साह के पुत्र संजय प्रसाद यहां अनाज खरीद-बिक्री की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वे दुकान पर बैठे थे, तभी काले रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने व्यवसायी पर कट्टा तान दिया और कैश से भरा बटुआ छीन लिया। पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। लूट के बाद अपराधी धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करते हुए बाइक से फरार हो गए।

 

Ad.
Ad.

 

पीड़ित व्यवसायी संजय प्रसाद ने बताया कि बदमाश करीब 45 हजार रुपये लेकर भागे हैं। उन्होंने मामले में थाने में शिकायत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

गौरतलब है कि पिछले एक महीने में यह दूसरी बड़ी आपराधिक घटना है। इससे पहले भी इसी इलाके में एक किराना व्यवसायी को गोली मारकर लाखों रुपये की लूट की गई थी। लगातार हो रही घटनाओं ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आदापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल