शिवसेना बिहार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की अपील: कानून हाथ में लेना गलत

सामाजिक सद्भाव और आपसी सम्मान की अपील
शिवसेना बिहार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर आलम ने जारी किया संदेश
पटना।
Shiv Sena बिहार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर आलम ने समाज में आपसी भाईचारा, शांति और धार्मिक सम्मान बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है और यहां सभी धर्मों और समुदायों की भावनाओं का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
तनवीर आलम ने अपने जारी संदेश में कहा कि गाय हिंदू समाज की आस्था का विषय है, इसलिए ऐसे कार्यों से बचना चाहिए जिनसे किसी समुदाय की धार्मिक भावना आहत हो। उन्होंने लोगों से शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विवाद या मतभेद की स्थिति में कानून और संविधान पर भरोसा रखना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर गाय या मवेशियों के नाम पर हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं, जो पूरी तरह गलत हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और न्याय व्यवस्था की जिम्मेदारी है।
तनवीर आलम ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारा ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और समाज में नफरत की जगह प्रेम, सम्मान और संवाद को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाहों से बचने की भी अपील की।
उन्होंने अपने संदेश के अंत में कहा कि देश की एकता और सामाजिक शांति तभी मजबूत होगी जब सभी लोग एक-दूसरे की आस्था और संस्कृति का सम्मान करेंगे।

एशियन टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो
पटना / बिहार

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल