दरभंगा में क्रिकेट मैच के दौरान दो समुदायों में विवाद, गांव में तनाव; कई थानों की पुलिस तैनात

दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरई गांव में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम अरई गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक की पिटाई कर दी गई। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन के साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

Ad.
Ad.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मब्बी, सिंहवाड़ा, कमतौल, सदर और कोतवाली थाना समेत करीब छह थानों की पुलिस को गांव में तैनात किया गया है। पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और ब्रज वाहन भी मौके पर मौजूद हैं।

शुभेन्द्र कुमार सुमन स्वयं मौके पर कैंप कर रहे हैं और लगातार हालात की मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस हिरासत में लिए गए कुछ युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल