बिहार में TRE-4 पर बढ़ा दबाव, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल बैठक

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जारी आंदोलन और अभ्यर्थियों के लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच सरकार अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। सड़क से लेकर सचिवालय तक बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज शाम 5 बजे शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक को TRE-4 भर्ती प्रक्रिया के लिहाज से बेहद निर्णायक माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार बैठक का मुख्य एजेंडा TRE-4 शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर उठ रहे सवालों पर चर्चा और आगे की रणनीति तय करना है। लंबे समय से अभ्यर्थी नई बहाली प्रक्रिया और जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे सरकार पर राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

बैठक में शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख अफसर और नीति निर्धारण से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान भर्ती प्रक्रिया की टाइमलाइन, नियमों में संभावित बदलाव और नोटिफिकेशन के प्रारूप पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Ad.
Ad.

 

सूत्रों का कहना है कि सरकार इस बार शिक्षक बहाली प्रक्रिया को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहती। पिछली भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर सामने आए विवादों और शिकायतों को देखते हुए इस बार फीडबैक आधारित रणनीति पर जोर दिया जा रहा है।

बैठक में शिक्षा विभाग के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी। इसमें रिक्त पदों की स्थिति, भर्ती प्रक्रियाओं की धीमी रफ्तार और अभ्यर्थियों की समस्याओं पर विस्तार से मंथन होने की संभावना है।

TRE-4 भर्ती को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। विपक्ष लगातार सरकार पर देरी और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगा रहा है। ऐसे में यह बैठक केवल प्रशासनिक ही नहीं बल्कि राजनीतिक रूप से भी काफी अहम मानी जा रही है।

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस हाईलेवल बैठक के बाद TRE-4 शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर कोई बड़ी घोषणा होती है या फिर अभ्यर्थियों का इंतजार और लंबा खिंचता है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल