मुख्यमंत्री सचिवालय के पास दो कारों में भीषण टक्कर, दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त

राजधानी पटना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सचिवालय से महज कुछ कदम की दूरी पर दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर और किया कंपनी की कार के बीच तेज रफ्तार में टक्कर हुई। टक्कर के बाद एक कार का पहिया हवा में उछल गया, जबकि दूसरी गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में यातायात प्रभावित हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों कारों में सवार लोगों और चालकों को गंभीर चोट नहीं आई। सभी के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की आशंका जताई जा रही है।

 

Ad.
Ad.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया गया।

मुख्यमंत्री सचिवालय जैसे हाई-सिक्योरिटी इलाके के पास हुई इस दुर्घटना ने राजधानी में तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल