Goa के कर्टोरिम इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय एक छात्र ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र NEET परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में था।
जानकारी के अनुसार, छात्र मडगांव के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता था। आत्महत्या से पहले उसने एक नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा था कि अब वह किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता।
पुलिस के मुताबिक, घटना के समय छात्र की मां और बहन अपने पैतृक गांव गई हुई थीं। उसके पिता, जो रेलवे में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं, जब घर लौटे तो उन्होंने बेटे का शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया है कि परिवार मूल रूप से Bengaluru का रहने वाला है और फिलहाल गोवा के कर्टोरिम में रह रहा था।

मैना-कर्टोरिम पुलिस स्टेशन ने मामले को अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है। शव को दक्षिण गोवा जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। पुलिस इंस्पेक्टर Kapil Naik ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं NEET परीक्षा और पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता और नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।
@MUSKAN KUMARI





