“NCR में ईमानदारी की मिसाल: मोहित यादव और अमित यादव ने लौटाया महिला का खोया मोबाइल”

गौतमबुद्ध नगर में इंसानियत की मिसाल: मोहित यादव और अमित यादव ने लौटाया महिला का खोया मोबाइल

Supertech EcoVillage 1 में इंसानियत और ईमानदारी की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।

“सुपरटेक इकोविलेज-1, गौतमबुद्ध नगर में ऑटो चालक मोहित यादव और अमित यादव ने दिखाई ईमानदारी, महिला का खोया मोबाइल लौटाकर जीता लोगों का दिल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इकोविलेज-1 क्षेत्र में एक महिला सफर के दौरान अपना मोबाइल ऑटो में भूल गई थीं। मोबाइल गुम होने के बाद महिला काफी परेशान हो गईं, लेकिन ऑटो चालक मोहित यादव और अमित यादव ने अपनी ईमानदारी से लोगों का दिल जीत लिया।

ऑटो में मोबाइल मिलने के बाद दोनों युवकों ने उसे सुरक्षित रखा और महिला से संपर्क कर मोबाइल वापस लौटा दिया। इस घटना के बाद महिला ने दोनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज भी समाज में ऐसे लोग हैं जिनकी वजह से भरोसा कायम है।

जहां NCR में अक्सर ऑटो और कैब चालकों को लेकर नकारात्मक खबरें सामने आती हैं, वहीं मोहित यादव और अमित यादव ने साबित कर दिया कि मेहनत और ईमानदारी आज भी जिंदा है।

स्थानीय लोगों ने भी दोनों युवकों की सराहना की और कहा कि ऐसे लोगों को सम्मान मिलना चाहिए क्योंकि ये समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल