भोजपुर में उप प्रमुख के पति का शव मिलने से सनसनी बधार से बरामद हुआ शव, मुंह से निकल रहा था झाग; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आरा। भोजपुर जिले में पूर्व समिति सदस्य और वर्तमान उप प्रमुख के पति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह नारायणपुर थाना क्षेत्र के चावरिया गांव स्थित बधार से उनका शव बरामद किया गया। मृतक के मुंह से झाग निकलता देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी 40 वर्षीय संजीत कुमार उर्फ टनटन के रूप में हुई है। वह पूर्व समिति सदस्य थे, जबकि उनकी पत्नी पुष्पा देवी वर्तमान में गड़हनी प्रखंड की उप प्रमुख हैं।

परिजनों के अनुसार संजीत कुमार रविवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह चावरिया गांव के बधार में उनका शव मिलने की सूचना पर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के पास उनकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली, जबकि जेब से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

 

Ad.
Ad.

 

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह, पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, नारायणपुर थानाध्यक्ष संजीत शर्मा, गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत और पवना थानाध्यक्ष अनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बगवां गांव के पास आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल