वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कवि Kumar Vishwas, Somnath Bharti और Satyendar Jain की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामला अब एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में पहुंच गया है।
विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए अगली तारीख 15 मई तय की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही समन जारी किया जा चुका है।
यह मामला अमेठी लोकसभा क्षेत्र से जुड़ा है। वर्ष 2014 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने Kumar Vishwas को Rahul Gandhi के खिलाफ उम्मीदवार बनाया था। आरोप है कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी पार्टी से जुड़े कई बाहरी लोग अमेठी के महमूदपुर स्थित उनके आवास पर रुके रहे, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ।
मामले में अमेठी के तत्कालीन कोतवाल मोहम्मद हमीद ने 5 मई 2014 को तीनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद 27 अक्तूबर 2014 को पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की, जिस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने 30 अक्तूबर को समन जारी किया था।
अब तक यह केस एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में चल रहा था, लेकिन पूर्व विधायक से जुड़ा मामला होने के कारण इसे एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है।
मामले की प्रमुख तारीखें:
•5 मई 2014: एफआईआर दर्ज
•27 अक्तूबर 2014: चार्जशीट दाखिल
•30 अक्तूबर 2014: समन जारी
•अब एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई जारी
@MUSKAN KUMARI






