4 मई से शुरू होगी निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’, बिहार की सियासत में बढ़ी हलचल

पटना। बिहार की राजनीति में नई हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति की ओर कदम बढ़ाते नजर आ रहे हैं। 4 मई से उनकी ‘सद्भाव यात्रा’ शुरू होने जा रही है, जिसे जदयू के लिए संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

इस यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से होगी और यह करीब चार महीने तक बिहार के विभिन्न जिलों में चलेगी। यात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार हाईटेक रथ का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसी रथ से निशांत कुमार जनता को संबोधित करेंगे और सीधे संवाद स्थापित करेंगे।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि जदयू इस यात्रा के जरिए संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश कर रही है। पार्टी का मानना है कि निशांत कुमार का कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सीधा संवाद संगठन को मजबूती देगा और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करेगा।

Ad.
Ad.

 

यात्रा के दौरान निशांत कुमार विभिन्न जिलों में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसे जनता के बीच भरोसा कायम करने और युवा वर्ग से जुड़ने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

‘सद्भाव यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य सर्वधर्म समभाव और सामाजिक सौहार्द का संदेश देना बताया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक माहौल में यह यात्रा भाईचारे और एकता का संदेश लेकर निकलेगी।

जदयू कार्यालय में हुई बैठक में यात्रा की रूपरेखा और रणनीति तय की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। अब 4 मई को दोपहर 1:30 बजे इस यात्रा का औपचारिक शुभारंभ होगा, जिस पर पूरे बिहार की नजरें टिकी हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल