दिल्ली दौरे पर CM सम्राट, मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी अंतिम चर्चा

पटना। बिहार की राजनीति में शनिवार को हलचल तेज रही। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एनडीए नेतृत्व के साथ अहम बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस दौरे में कैबिनेट विस्तार और सहयोगी दलों के बीच मंत्री पदों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली में मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो सकती है। इसके अलावा वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करेंगे। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं, जिससे एनडीए घटकों के बीच समन्वय और सीट बंटवारे को लेकर गंभीर मंथन के संकेत मिल रहे हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले शनिवार सुबह सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से पहले की अहम बैठक माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच नए मंत्रिमंडल की रूपरेखा पर चर्चा हुई, जिसे अब दिल्ली में अंतिम रूप दिया जा सकता है।

Ad.
Ad.

 

गौरतलब है कि 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। फिलहाल सीमित दायरे में चल रही राज्य सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, 4 मई को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद बिहार में कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है। नए मंत्रिमंडल में भाजपा और जदयू के लगभग 16-16 मंत्रियों को जगह मिलने की चर्चा है। वहीं लोजपा से दो तथा हम और रालोमो से एक-एक मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल