मुजफ्फरपुर में वार्ड पार्षद के पति को जान से मारने की धमकी, इलाके में दहशत

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में वार्ड पार्षद के पति को खुलेआम जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 2 की पार्षद बीनू कुमारी के पति दीपक कुमार सिंह ने कांटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने गांव के गौतम कुमार और अनमोल कुमार समेत कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपक कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में अवैध गतिविधियों में शामिल हैं और स्मैक व शराब के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी लगातार इन अवैध गतिविधियों का विरोध करती रही हैं, जिससे आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को वे एक सामाजिक पंचायत में शामिल होने गए थे। पंचायत से लौटने के दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया।

Ad.
Ad.

 

आरोप है कि बदमाशों ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि अगर उनके काम में दखल देना बंद नहीं किया गया तो पति-पत्नी दोनों की हत्या कर दी जाएगी। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आरोपी बाइक से फरार हो गए।

घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मामले को लेकर डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल