बंगाल चुनाव से पहले सख्ती: वोटिंग से पहले कई जिलों में चुनाव आयोग की छापेमारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए राज्य के कई जिलों में छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। Election Commission of India के निर्देश पर बैरकपुर, जगद्दल समेत कई इलाकों में केंद्रीय एजेंसियां और सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई चुनावी हिंसा पर रोक लगाने और मतदान के दिन किसी भी अप्रिय घटना को टालने के उद्देश्य से की जा रही है। खासतौर पर बम निष्क्रिय करने और विस्फोटक सामग्री को बरामद करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वोटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे।

सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण के मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। इसके अलावा हाल ही में दूसरे चरण से पहले कई इलाकों से बम बरामद होने की खबरों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। इसी के मद्देनजर आयोग ने केंद्रीय बलों को सतर्क करते हुए व्यापक तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

बंगाल में चुनावी हिंसा का इतिहास रहा है, जहां पथराव, गोलीबारी और बमबाजी जैसी घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। ऐसे में आयोग इस बार किसी भी तरह की चूक से बचना चाहता है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदान के दिन किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। केंद्रीय बलों को बम निष्क्रिय करने की प्रक्रिया तेज करने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

गौरतलब है कि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है और आज प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में आयोग की यह कार्रवाई शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल