मिठनपुरा कांड से हड़कंप; मुख्य आरोपी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी
Muzaffarpur के मिठनपुरा इलाके में 12 साल की एक बच्ची के साथ हुई गंभीर आपराधिक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है, जो पीड़िता की परिचित बताई जा रही हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोप है कि इन महिलाओं ने बच्ची को बहला-फुसलाकर एक किराए के मकान में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिलाएं लंबे समय से अवैध गतिविधियों में संलिप्त थीं।
घटना के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और नगर एसडीपीओ की निगरानी में जांच जारी है। तीनों महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
@MUSKAN KUMARI






