केरल में वोटिंग के बीच सितारों का उत्साह, ममूटी-मोहनलाल समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को राज्य की 140 सीटों पर मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम मतदाताओं के साथ-साथ फिल्मी सितारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों से वोट डालने की अपील की।

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को कोच्चि के एक पोलिंग स्टेशन पर अपनी पत्नी सुल्फाथ कुट्टी के साथ वोट डालते हुए देखा गया। सादगी भरे अंदाज में पहुंचे ममूटी की मौजूदगी ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मतदान के बाद उनके बेटे दुलकर सलमान भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए।

वहीं सुपरस्टार मोहनलाल ने भी नेमोम में मतदान किया। वह सुबह करीब 6:45 बजे ही मतदान केंद्र पहुंच गए थे और कतार में खड़े दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैंने अपना काम कर दिया, अब आपकी बारी है। केरल—जाओ, वोट दो।”

इसके अलावा अभिनेता-निर्माता पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी मतदान किया। उन्हें पोलिंग बूथ पर लाइन में खड़े देखा गया। वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी उंगली पर लगी स्याही की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

अभिनेता कुंचाको बोबन भी अलाप्पुझा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने भी लोगों से मतदान करने की अपील की।

चुनाव के बीच इन फिल्मी हस्तियों की सक्रिय भागीदारी ने मतदाताओं को प्रेरित किया है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का संदेश दिया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल