नई दिल्ली/तेहरान:
पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से जारी संघर्ष के बीच Iran और United States के बीच सीजफायर की घोषणा हुई है। इसी बीच तेहरान स्थित Embassy of India in Tehran ने 8 अप्रैल को नई एडवाइजरी जारी करते हुए वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है।
दूतावास ने स्पष्ट किया कि यह एडवाइजरी 7 अप्रैल को जारी पहले के निर्देशों का अगला चरण है, जिसमें नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया था। मौजूदा हालात को देखते हुए अब सुरक्षित निकासी पर जोर दिया गया है।
नागरिकों के लिए सख्त निर्देश
दूतावास ने भारतीयों से अपील की है कि वे अधिकारियों के लगातार संपर्क में रहें और केवल बताए गए सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि बिना आधिकारिक सलाह के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर न जाएं। किसी भी प्रकार की यात्रा से पहले दूतावास से समन्वय अनिवार्य बताया गया है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए दूतावास ने चार इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
+989128109115, +989128109102, +989128109109 और +989932179359।
इसके अलावा cons.tehran@mea.gov.in पर ईमेल के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है।
दूतावास ने कहा कि सुरक्षा हालात में तेजी से बदलाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित तरीके से अपने देश लौट सकें।
@MUSKAN KUMARI







