बिहार में सियासी हलचल तेज: नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दे सकते हैं इस्तीफा, नई सरकार गठन का शेड्यूल तय

बिहार की राजनीति में इस वक्त हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार के गठन का पूरा शेड्यूल लगभग तय हो गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख भी सामने आ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास पर जदयू की कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 9 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे, जहां जदयू की राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी।

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश कुमार की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो सकती है। वहीं 10 अप्रैल को वह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे और इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की भी संभावना है।

इसके बाद 11 अप्रैल को नीतीश कुमार पटना लौटेंगे। 12 या 13 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें नए नेता का चयन होगा। यही नेता बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनेगा।

सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 18 अप्रैल से पहले राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद बिहार की सियासत में सरगर्मी और तेज हो गई है, और सभी की नजरें आगामी फैसलों पर टिकी हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल