फेरी पर चढ़ते समय बस नदी में गिरी, 23 यात्रियों की दर्दनाक मौत

बांग्लादेश के राजबाड़ी में बड़ा हादसा, कई लोग अब भी लापता; 6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

राजबाड़ी/ढाका:

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिला में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां करीब 40 यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कम से कम 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बस ढाका जा रही थी और फेरी पर चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान एक यूटिलिटी फेरी से टक्कर हो गई, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और बस सीधे नदी में समा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

30 फीट गहराई में डूबी बस

हादसे के बाद कुछ यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि कई को स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से बाहर निकाला गया। बस करीब 30 फीट गहराई में डूब गई थी, जिसे निकालने के लिए गोताखोरों और विशेष बचाव टीमों को लगाया गया।

6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

अग्निशमन सेवा के अधिकारी सोहेल राणा के मुताबिक, बचाव पोत ‘हमजा’ की मदद से करीब छह घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आधी रात को बस को बाहर निकाला गया। बस के अंदर से कई शव बरामद किए गए हैं।

फिलहाल प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुटा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल