आगरा में युवा स्वरोजगार योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

युवाओं को ऋण, अनुदान और टूलकिट की जानकारी; अधिकारियों ने आवेदन के लिए किया प्रेरित

आगरा:

आगरा के जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, नुनिहाई में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 10वीं पास युवा उत्पादन क्षेत्र में 25 लाख रुपये तक और सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें 25 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जाता है।

इसके अलावा, नई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत 8वीं पास पात्र अभ्यर्थियों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण और 10 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों को सम्मानित भी किया गया।

अधिकारियों ने युवाओं के साथ संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया और अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की। कार्यक्रम में अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक समेत कई उद्यमी भी मौजूद रहे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल