ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट से उठा नया विवाद, अफवाहों और सवालों का दौर तेज

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की कथित मौत के बाद दुनिया भर में सियासी हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि ईरान-अमेरिका के संयुक्त हमले में उनकी मौत हुई, हालांकि शुरुआती दौर में ईरानी सरकार ने इस खबर से इनकार किया और उन्हें सुरक्षित बताया। बाद में आधिकारिक पुष्टि के बाद देश में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक और 7 दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई।

मामले को लेकर भ्रम तब और बढ़ गया, जब उनकी मौत की खबर सामने आने के लगभग उसी समय उनकी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने लगीं। इन पोस्ट्स ने लोगों के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या उनकी मौत की खबर सही है या फिर कोई बड़ी गलतफहमी फैल रही है।

पोस्ट में क्या लिखा था?

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट भारतीय समयानुसार रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है—वही समय जब डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी मौत की पुष्टि की थी। पोस्ट में आधे शरीर की तस्वीर दिखाई दे रही थी, जिसमें हाथ में तलवार थी। तस्वीर पर लिखे संदेश का अर्थ था—“नामी हैदर (अ.स.) के नाम पर…”

इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में धार्मिक संदर्भ देते हुए लिखा गया—

“ईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं जो अल्लाह से किए अपने वादे पर सच्चे रहते हैं… कुछ अपने वादे को पूरा कर चुके हैं और कुछ प्रतीक्षा में हैं, लेकिन उन्होंने अपने संकल्प में कोई बदलाव नहीं किया।”

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं

ईरान सरकार की शुरुआती प्रतिक्रिया और बाद की पुष्टि के बीच विरोधाभास ने वैश्विक स्तर पर अटकलों को हवा दी। वहीं रॉयटर्स को एक वरिष्ठ इजरायल अधिकारी ने बताया कि शव मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह “न सिर्फ ईरान के लोगों बल्कि दुनिया भर के उन लोगों के लिए न्याय है जो उनके हमलों का शिकार हुए।”

अफवाह या सच्चाई?

इन पोस्ट्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग मान रहे हैं कि पोस्ट पहले से शेड्यूल थीं, जबकि कुछ इसे किसी बड़ी साजिश या गलत सूचना से जोड़ रहे हैं।

हालांकि आधिकारिक स्तर पर मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन डिजिटल दौर में सामने आए ये पोस्ट अब भी रहस्य और सवालों को जन्म दे रहे हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल