नोएडा: IPS तविकल जैन को पदोन्नति, सहायक पुलिस आयुक्त से बने अपर पुलिस उपायुक्त

नोएडा।
Noida Police के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला जब IPS अधिकारी तविकल जैन को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) से पदोन्नत कर अपर पुलिस उपायुक्त (Additional DCP) बनाया गया।
पदोन्नति के अवसर पर कमिश्नरेट पुलिस नोएडा के पुलिस आयुक्त (CP) द्वारा उन्हें रैंक प्रतीक (बैज) लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


इस गरिमामय कार्यक्रम में Noida Police के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने IPS तविकल जैन के कार्यकाल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
पुलिस महकमे में इस पदोन्नति को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल