तेजस्वी की गैरहाजिरी, NEET मामला और UGC प्रदर्शन पर भाई वीरेंद्र का बयान

पक्ष के लोगों द्वारा यह कहे जाने पर कि तेजस्वी यादव को अब सदन नहीं आने का नया बहाना मिल गया है, इस पर भाई वीरेंद्र ने स्पष्ट किया कि तेजस्वी यादव के पैर का ऑपरेशन हुआ है और वे स्वयं उनसे मिलने गए थे।

NEET छात्रा मामले को लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा कि यदि छात्रा को अब तक इंसाफ नहीं मिला है तो इसकी पूरी जवाबदेही सरकार की बनती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरी सरकार कटघरे में खड़ी है।

UGC से जुड़े मुद्दे पर पटना में होने वाले प्रदर्शन को लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा कि पार्टी इस आंदोलन का समर्थन करती है।

बजट में कुछ दवाइयों के सस्ती होने के दावे पर भाई वीरेंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में नकली दवाइयों का कारोबार फल-फूल रहा है और कई नेताओं का खुद का दवा का व्यवसाय है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल