बिहार के पूर्णिया जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए। नेवालाल चौक इलाके में 27 जनवरी की सुबह करीब 8:30 बजे जाने-माने कारोबारी व ब्लॉगर सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम रील से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए सूरज मौके पर पहुंचे थे, लेकिन बातचीत शुरू होने से पहले ही कुख्यात अपराधी ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही सूरज बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार अपराधी बिना किसी बातचीत के फायरिंग करते हैं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपियों समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर SIT का गठन किया है। हालांकि अब तक गिरफ्तारी न होने से लोगों में आक्रोश है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।
@MUSKAN KUMARI







