बीटिंग रिट्रीट समारोह आज, विजय चौक पर यातायात प्रतिबंध लागू

गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के समापन अवसर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह बृहस्पतिवार को विजय चौक पर आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक तथा संसद भवन की आकर्षक लाइटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक विस्तृत यातायात प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है। इस दौरान विजय चौक आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रफी मार्ग, रायसीना रोड, दारा शिकोह रोड, कृष्णा मेनन मार्ग, सुनहरी मस्जिद से विजय चौक की ओर जाने वाले रास्ते और कर्तव्यपथ के कई हिस्सों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। लोगों को रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड–कमल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड जैसे वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान बस सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। डीटीसी और अन्य सिटी बसों को दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक डायवर्ट किया जाएगा। केंद्रीय सचिवालय और कनॉट प्लेस जाने वाली बसों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, ताकि इंडिया गेट और समारोह स्थल के आसपास यातायात का दबाव कम किया जा सके।

समारोह के बाद लाइटिंग देखने आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। शाम 7 बजे के बाद रफी मार्ग और ‘सी’ हेक्सागन के बीच विजय चौक पर पार्किंग की अनुमति होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल