नए साल पर दिल्ली-NCR के लोगों को IGL का तोहफा, घरेलू PNG गैस हुई सस्ती

Indraprastha Gas Limited ने घटाए दाम, नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित NCR के उपभोक्ताओं को राहत

नई दिल्ली/नोएडा:

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-NCR के लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कीमतें घटने से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के घरों में रसोई का खर्च कम होगा।

IGL की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, संशोधित दरें 1 जनवरी 2026 से लागू हो गई हैं। कंपनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में स्थिरता और लागत में कमी के चलते उपभोक्ताओं को यह राहत दी गई है। घरेलू PNG की कीमतों में कटौती से खासकर मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में PNG और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ा था। ऐसे में नए साल पर दाम घटाने के फैसले को उपभोक्ता “न्यू ईयर गिफ्ट” के रूप में देख रहे हैं।

@MUSKAN KUMARI

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल