दानापुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने सड़क पर 6 को मारा, एक की जान गई

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित महादेवस्थान के पास एक तेज रफ्तार कार ने शनिवार देर शाम सड़क पर चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 60 वर्षीय चांदी राय की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं। पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार चालक लगातार लोगों को कुचलते हुए भागता नजर आ रहा है।

वीडियो में दिखता है कि कार गलत दिशा से तेज रफ्तार में आती है और पहले चार लोगों को टक्कर मारती है। थोड़ी दूरी पर गाड़ी रुकती है, लेकिन ड्राइवर के नीचे फंसे युवक को बचाने की कोशिश में कई लोग कार के पास आते हैं। तभी चालक दोबारा कार बढ़ाता है और फंसे युवक को पुनः कुचलते हुए भाग निकलता है। इस दौरान रास्ते में एक कुत्ते को भी कुचल दिया जाता है, जो बाद में गंभीर अवस्था में तड़पता दिखाई देता है।

हादसे में घायल युवक अमन कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ टहल रहा था, तभी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चांदी राय ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही दानापुर और ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आस-पास के सभी CCTV फुटेज को खंगाला। फुटेज में कार मेहंदीविंग की ओर भागती दिखी। पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ड्राइवर की पहचान कर रही है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

@Tanya Singh

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल