राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता; शादी की चौथी सालगिरह पर बेटी का जन्म

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने शनिवार को अपनी पहली संतान—एक बेटी के जन्म की घोषणा की। खास बात यह है कि उनके घर नन्ही परी का आगमन शादी की चौथी सालगिरह के ही दिन हुआ।

दोनों ने सोशल मीडिया पर इस पल को साझा करते हुए लिखा कि उनकी बेटी उनके लिए “भगवान का दिया सबसे बड़ा आशीर्वाद” है।


राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म सिटीलाईट्स के सेट पर हुई थी, जिसके बाद से उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया।

हाल ही में पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बच्चा होने के बाद वे अपने पति के साथ न्यूज़ीलैंड के साउथ आइलैंड की यात्रा करने की योजना बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी “बकेट लिस्ट” में शामिल है और वे अपनी अगली फैमिली ट्रिप में बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर भी करना चाहेंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछली न्यूज़ीलैंड ट्रिप में वे प्रेगनेंट थीं और उस समय उन्हें पहली बार महसूस हुआ कि राजकुमार एक पिता के रूप में कैसे होंगे।

राजकुमार राव बॉलीवुड में शाहिद, काई पो चे, अलीगढ़, बरेली की बर्फी, छलांग, लूडो और न्यूटन जैसी सराही गई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
वहीं अभिनेत्री पत्रलेखा (मूल नाम: पत्रलेखा पॉल) ने सिटीलाईट्स, नानू की जानू और वेब सीरीज़ IC 814: द कंधार हाईजैक में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई है।

कपल के माता-पिता बनने की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

@Tanya Singh

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल