बिहार में सियासी गरमाहट बढ़ गए हैं आपको बता दे अमित शाह 24 सितंबर को किशनगंज में सरकारी कार्यक्रम और दोपहर बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान संजय जायसवाल ने सरकार पर बड़ा हमला बोला और कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव ने खुद को घपले घोटाले से बचाने के लिए नीतीश कुमार को रबर स्टाम्प सीएम बनाया हैं। संजय जयसवाल ने बताया कि सीबीआई रेड की जानकारी आरजेडी नेताओं को पहले ही नीतीश कुमार ने दे दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम राजद के संरक्षणकर्ता के रूप में काम कर रहें है। सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि एनडीए जब से अलग हुई है तब से बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है और बिहार की स्थिति भयावह हो गया है।
मिशन 36 के तहत अमित शाह का यह दौरा सीमांचल के क्षेत्र में होगा, जहां पहले दिन 23 सितंबर को पूर्णिया मैदान में आम सभा होगी।
इसके अलावे प्रदेश अध्यक्ष ने सीमांचल के किशनगंज जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन किशनगंज में गौ तस्करों की मदद कर रही है, जबकि तस्करी कर गाय को ले जाए जा रहे लोगों को पकड़ने वालो पर कई धाराओं में केस दर्ज कर रंगदार बता रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन 36 पर काम कर रही है और लोक सभा चुनाव में भाजपा सभी 36 सीटो पर जीत हासिल करेगी।

Author: Bihar Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)