जुलाई महीने में 14 दिन के लिए बंद रहेंगी बैंक, देख ले छुट्टी की लिस्ट नहीं होगा धोखा !

अगला महिना जुलाई का आनेवाला है | और आपको बता दे कि उस महीने में बैंक लगभग आधे महीने बैंक बंद रहेगा | युवा वर्ग तो आज के इस डिजिटल दौर में बैंकिंग से जुड़े अपने सारे काम घर बैठे ही कर लेता है, लेकिन कुछ कार्यों के लिए हमें अभी भी बैंक जाने की जरूरत होती है. वहीं बुजुर्ग लोग अपने सारे काम बैंक जाकर ही करते हैं. यदि अगले महीने आपका भी कोई काम बैंक में पेंडिंग है तो आपको यह पता रखना भी जरूरी है कि बैंक किस दिन खुलेगा और किस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी.

लगभग 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

जानकारी के मुताबिक आरबीआई की ओर से बैंक अवकास की सूची को तीन कैटेगिरी में बांटा गया है. राष्ट्रीय अवकाश के अलावा विभिन्न राज्यों में विशेष छुट्टियां भी होती हैं. इसमें महीने में आने वाले सभी रविवार और महीने का दूसरा, चौथा शनिवार शामिल रहता है. इस हिसाब से जुलाई महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 14 दिन बैंक में छुट्टियां रहने वाली हैं. अगर आप बैंक के किसी काम की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें |

  • 1 जुलाई(2022)- कांग (रथजात्रा)/रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल)
  • 7 जुलाई(2022)- खारची पूजा (अगरतला)
  • 9 जुलाई(2022)- ईद-उल-अधा (बकरीद) (कानपुर, तिरुवंतपुरम)
  • 11 जुलाई(2022)- ईद-उल-अजहा (जम्मू, श्रीनगर)
  • 13 जुलाई(2022)- भानु जयंति (गंगटोक)
  • 14 जुलाई(2022)- बेह दीनखलाम (शिलॉन्ग)
  • 16 जुलाई(2022)- हरेला (देहरादून)
  • 26 जुलाई(2022)- केर पूजा (अगरतला)
  • इन दिनों में रहेगा साप्ताहिक अवकाश
  • 3 जुलाई(2022)- रविवार
  • 9 जुलाई(2022)- दूसरा शनिवार
  • 10 जुलाई(2022)- रविवार
  • 17 जुलाई(2022)- रविवार
  • 23 जुलाई(2022)- चौथा शनिवार
  • 24 जुलाई(2022)- रविवार
  • 31 जुलाई(2022)- रविवार

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल