TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में बिहारभर में प्रदर्शन, CM सम्राट चौधरी का पुतला दहन

पटना/बिहार: TRE-4 अभ्यर्थियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज को लेकर बिहार में राजनीतिक और छात्र संगठनों का विरोध तेज हो गया है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।

पटना के GPO गोलंबर के पास शाम करीब 4:30 बजे बड़ी संख्या में छात्र संगठन और TRE-4 अभ्यर्थी जुटे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन उन पर बल प्रयोग किया गया।

इसी तरह समस्तीपुर, बक्सर, सहरसा, भागलपुर और रोहतास में भी भाकपा (माले), आइसा और आरवाईए समेत कई छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई जगहों पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

प्रदर्शन कर रहे माले नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए पुलिस कार्रवाई की गई, जो पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। नेताओं ने कहा कि युवाओं की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाकपा–माले, आइसा और आरवाईए ने संयुक्त बयान जारी कर घटना की कड़ी निंदा की है। संगठनों ने मांग की है कि:

  • TRE-4 की वैकेंसी तत्काल जारी की जाए।
  • अभ्यर्थियों की सभी जायज मांगों को पूरा किया जाए।
  • लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
  • घायल छात्रों के इलाज और मुआवजे की व्यवस्था की जाए।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर बिहार की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्षी दल लगातार सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दे रहे हैं।

✍️ Asian Times Bureau

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल