JJD प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेजप्रताप यादव ने बताया ‘राजनीतिक साजिश’

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है। जन शक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, समाहरणालय में घंटों रहने के बाद तेजप्रताप यादव बाहर निकले। उन्होंने कहा कि सरकार उनके उम्मीदवार के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है और पार्टी इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

इससे पहले सोमवार को जन शक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को अदालत से जमानत मिली थी। नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें कथित तौर पर धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार किया था। मामला पहले से दर्ज आईपीसी की धारा 420 से संबंधित बताया जा रहा है।

Ad.
Ad.

 

वीणा मानवी की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हो गए थे। तेजप्रताप यादव और वीणा मानवी ने पूरी कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने और राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया। दोनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पहले से ही बिहार की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। नामांकन के दिन प्रत्याशी की गिरफ्तारी, उसके बाद जमानत और अब नामांकन रद्द होने की खबर ने राजनीतिक हलचल और तेज कर दी है। इस सीट पर बीजेपी से नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी से रेखा गुप्ता चुनावी मैदान में हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल