JDU कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के पैरों में गिरे ग्रामीण, रास्ता बंद होने का आरोप लगाकर लगाई न्याय की गुहार

पटना: बिहार में सुशासन के दावों के बीच राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विक्रम थाना क्षेत्र के महाजपुरा गांव से आए महिलाओं और पुरुषों के एक समूह ने अपनी समस्या लेकर जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान कुछ ग्रामीण भावुक होकर उनके पैरों में गिर पड़े और न्याय की गुहार लगाने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने करीब 40 से अधिक परिवारों का आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया है। साथ ही पेयजल के लिए इस्तेमाल होने वाले नल तक पहुंचने का रास्ता भी अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस से शिकायत की, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी वजह से उन्हें अपनी फरियाद लेकर सीधे जदयू प्रदेश कार्यालय आना पड़ा।

Ad.
Ad.

जदयू कार्यालय में ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा सुनाई तो माहौल भावुक हो गया। वीडियो में कुछ लोग उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के पैरों में गिरकर मदद की अपील करते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालकर शांत कराया।

 

बाद में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए पटना के जिलाधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल ग्रामीणों की उम्मीद प्रशासनिक जांच और सरकार की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल