CM सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे पर, अमित शाह और सीआर पाटिल से करेंगे अहम मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली के सियासी गलियारों में अहम बैठकों के लिए मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह दिल्ली दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ad.
Ad.

 

अपने दौरे के दौरान सीएम सम्राट चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जनपथ में प्रस्तावित एक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में बिहार की कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं, प्रशासनिक जरूरतों और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के विस्तृत एजेंडे को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में बिहार के जल संसाधन, सिंचाई व्यवस्था, बाढ़ नियंत्रण और पेयजल से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Ad.
Ad.

 

बिहार में हर साल बाढ़ की चुनौती और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल शक्ति मंत्रालय के साथ होने वाली यह बैठक खास मानी जा रही है। केंद्र से सहयोग और जल प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर भी बातचीत की संभावना है।

अब सबकी नजर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की इन अहम मुलाकातों पर टिकी है कि बिहार के लिए किन योजनाओं और फैसलों पर सहमति बनती है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल