AAP सरकार के दौरान 37 करोड़ का घोटाला, दिल्ली के 3 कोचिंग सेंटर मालिक समेत 9 गिरफ्तार

दिल्ली में पूर्व Aam Aadmi Party सरकार के दौरान चल रही ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ में कथित 37.20 करोड़ रुपये के घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने इस मामले में तीन कोचिंग सेंटर मालिकों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने फर्जी छात्र दस्तावेज तैयार कर सरकारी योजना के तहत करोड़ों रुपये का भुगतान हासिल किया। यह योजना SC, ST, OBC और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देने के लिए शुरू की गई थी।

ACB की जांच में सामने आया कि कई छात्रों के नाम अलग-अलग संस्थानों में दोहराए गए थे और योजना के नियमों के तहत अलग बैंक खाते रखने की शर्त का भी पालन नहीं किया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी कई खुलासे हो सकते हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल