AAP में सियासी घमासान: बागी सांसदों की राष्ट्रपति से मुलाकात, CM मान भी दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली/चंडीगढ़:

आम आदमी पार्टी (AAP) में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर अपनी शिकायतें रखीं।

इसी बीच भगवंत सिंह मान भी सभी विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रपति से मुलाकात कर पंजाब के हालातों के साथ-साथ बागी सांसदों के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखने की तैयारी की।

मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने AAP और पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी “खतरनाक राजनीति” कर रही है और भ्रष्ट लोगों के प्रभाव में आ गई है। चड्ढा ने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह सरकार के अगले निशाने पर हैं।

वहीं संदीप पाठक ने कहा कि झूठे मामलों के जरिए जनता का भरोसा नहीं जीता जा सकता।

इस पूरे घटनाक्रम पर सुनील जाखड़ ने तंज कसते हुए कहा कि सीएम मान विधायकों को लेकर वोल्वो बसों में दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन उन्हें सावधान रहना होगा कि कहीं यह बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, AAP के भीतर यह टकराव आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है, जिसका असर पंजाब की राजनीति पर साफ दिखाई दे सकता है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल