पटना। बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे पटना स्थित 7 Circular Road स्थित आवास में शिफ्ट होने की तैयारी में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नीतीश कुमार ने 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले का निरीक्षण किया। इस दौरान जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष Sanjay Jha भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने करीब एक घंटे तक आवास का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
सूत्रों का कहना है कि निरीक्षण के बाद शिफ्टिंग की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सकता है और जल्द ही नीतीश कुमार नए आवास में चले जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को काफी अहम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि 7 सर्कुलर रोड का बंगला नीतीश कुमार के लिए नया नहीं है। इससे पहले भी वे दो बार लंबे समय तक यहां रह चुके हैं। वर्ष 2014 में जब Jitan Ram Manjhi मुख्यमंत्री बने थे, उस दौरान नीतीश इसी आवास में रहे। बाद में दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने करीब एक साल तक यहीं से कामकाज संभाला था। साल 2016 में 1 Anne Marg स्थित मुख्यमंत्री आवास के रेनोवेशन के दौरान भी उन्होंने इसी बंगले से शासन चलाया था।
सर्कुलर रोड स्थित यह बंगला आधुनिक सुविधाओं से लैस बताया जाता है। इसे भूकंपरोधी तकनीक के आधार पर तैयार किया गया है और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बंगले का बड़ा और सुसज्जित लॉन इसकी खास पहचान माना जाता है।
शिफ्टिंग के बाद नीतीश कुमार का नया आवास राजद प्रमुख Lalu Prasad Yadav के घर के पास होगा। ऐसे में दोनों दिग्गज नेताओं का पड़ोसी बनना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली की राजनीति में सक्रिय रहने के बावजूद बिहार की सियासत पर नीतीश कुमार का प्रभाव आगे भी बना रह सकता
@MUSKAN KUMARI







