3 ASI हुए गिरफ्तार, रूम से बरामद हुई 35 लीटर शराब |

3 ASI हुए गिरफ्तार

जिस तरह नीतीश कुमार शराब मुक्त बिहार बनाने में लगी हुई हैं वहीं ये दिन प्रतिदिन शराबबंदी फेल होते हुए नज़र आ रही हैं जिसके ऊपर इन सब की जिम्मेदारी हैं वही इस योजना का उल्लंघन करते हुए नज़र आ रहे हैं यह खबर कैमूर जिले की हैं जहां वैध शराब के साथ उत्पाद विभाग के 3 एएसआई को मोहनिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एएसआई के कमरे में जब मोहनिया डीएसपी और मोहनिया थाने की पुलिस पहुंची तो कमरे से महंगी शराब की बोतलें बरामद हुआ था। जप्त शराब 35 लीटर बताया जा रहा है। तीनों एएसआई मोहनिया के समेकीत जांच चौकी पर यूपी से कैमूर जिले में प्रवेश करने वाली वाहनों की जांच करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर आज मोहनिया पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों का यह पहला मामला नहीं है जब अवैध शराब और शराबबंदी के नाम पर अवैध उगाही करने के आरोप में गिरफ्तारी हुई हो

इसके पहले भी उत्पाद विभाग के एक पदाधिकारी और 3 पुलिस जवानों के खिलाफ पंजाब के एक व्यक्ति को शराब के केस में झूठा फंसाने के नाम पर अवैध तरीके से ₹50 हजार दोहन करने के मामले में दुर्गावती थाने में केस दर्ज हो चुका है और वह जेल जा चुके हैं। कल ही पटना नगर निगम का स्टीकर लगे इनोवा कार से दिल्ली से पटना जाने के दौरान मोहनिया के समेकित चेक पोस्ट पर महंगी शराब की बोतले बरामद हुई थी। उन बोतलों की संख्या कागजों पर कम दिखाकर 35 लीटर शराब तीनों एसआई अपने आवास पर लेते चले गए थे, जहां गुप्त सूचना के आधार पर कैमूर एसपी के निर्देश पर तीनों एएसआई के कमरे में छापामारी होने पर बरामद हुई है।

वहीं, कैमूर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि कुछ शिकायत मिली थी, जिसकी जांच की गई तो उनके आवास से शराब बरामद हुआ। तीनो लोग उत्पाद विभाग के एएसआई के पोस्ट पर पदस्थापित हैं, जिनका नाम  राकेश कुमार है। दूसरे का नाम मोहम्मद आबिद है, तीसरे का नाम चंदन कुमार ठाकुर है। 2 लोगों के पास से पर्याप्त मात्रा में शराब बरामद हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

 

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल