2014 कोलकाता अपहरण कांड: पटना में अंडरवर्ल्ड डॉन विकास सिंह के घर CBI की 6 घंटे छापेमारी, मोबाइल और दस्तावेज जब्त

पटना: वर्ष 2014 के चर्चित कोलकाता दोहरे व्यवसायी अपहरण एवं लापता मामले की जांच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को राजधानी पटना के श्री कृष्णा नगर स्थित कथित अंडरवर्ल्ड डॉन विकास सिंह के आवास पर करीब छह घंटे तक सघन छापेमारी की। यह कार्रवाई 2014 में कोलकाता के दो कारोबारी भाइयों के अपहरण और रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले में की गई, जिसकी जांच उच्च न्यायालय के निर्देश पर CBI को सौंपी गई थी।

CBI की टीम ने तलाशी के दौरान घर के हर हिस्से की गहन जांच की। हालांकि कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई, लेकिन जांच के लिए विकास सिंह का मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि इनसे मामले की जांच में अहम सुराग मिल सकते हैं।

यह मामला 14 जुलाई 2014 का है, जब कोलकाता के दो व्यवसायी भाइयों का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद से दोनों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जांच के दौरान विकास सिंह और बाढ़ के कुख्यात अपराधी भोला सिंह के नाम सामने आए थे। मामला लंबे समय तक अनसुलझा रहने और परिजनों की मांग के बाद CBI को सौंपा गया था।

Ad.
Ad.

 

इस मामले में CBI को 15 मई को बड़ी सफलता मिली थी, जब सह-आरोपी भोला सिंह उर्फ गौतम कुमार को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया। वह ‘अमित शर्मा’ के नाम से फर्जी पहचान बनाकर रह रहा था। भोला सिंह हत्या, अपहरण, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने सहित 11 गंभीर मामलों में वांछित था।

फिलहाल CBI जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। एजेंसी को उम्मीद है कि इससे 12 वर्ष पुराने इस बहुचर्चित मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल