हवाई हमलों के बाद पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव चरम पर, रक्षा मंत्री ने किया ‘खुली जंग’ का ऐलान

ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक’ में 133 अफगान लड़ाकों के मारे जाने का पाकिस्तान का दावा, तालिबान ने भी जवाबी कार्रवाई का किया दावा

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब खुली जंग की कगार पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी सेना ने काबुल और कंधार सहित कई प्रमुख शहरों पर हवाई हमले किए, जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है।

पाकिस्तान का दावा है कि उसने ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक’ के तहत करीब दो घंटे तक चले हवाई हमलों में 133 अफगान लड़ाकों को मार गिराया और 200 से अधिक को घायल किया। हमलों का मुख्य निशाना काबुल और कंधार सहित कई ठिकाने रहे।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा एम. आसिफ ने सोशल मीडिया पर कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान का सब्र खत्म हो चुका है और अब दोनों देशों के बीच खुला युद्ध शुरू हो चुका है। उन्होंने तालिबान को भारत का मोहरा बताते हुए गंभीर आरोप लगाए और कहा कि नाटो बलों की वापसी के बाद शांति की उम्मीद थी, लेकिन हालात उलट हो गए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नाटो की वापसी के बाद अफगानिस्तान में आतंकवादी समूहों को बढ़ावा मिला और महिलाओं सहित नागरिकों के अधिकारों का हनन हुआ। उन्होंने अफगानिस्तान को भारत की कॉलोनी तक बता दिया।

पाकिस्तानी मीडिया चैनल जियो न्यूज के अनुसार, इन अभियानों में 27 ठिकाने नष्ट किए गए और नौ पर कब्जा कर लिया गया।

सीमा पर जवाबी कार्रवाई और दावे-प्रतिदावे

अफगान पक्ष ने भी जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। उनका कहना है कि डूरंड लाइन के पास चार घंटे चले अभियान में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई चौकियों पर कब्जा कर लिया गया।

वहीं पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि केवल दो सैनिक मारे गए और तीन घायल हुए।

पाकिस्तानी नेतृत्व के बयान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनकी सेना किसी भी आक्रामक मंसूबे को कुचलने में सक्षम है।

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमलों को करारा जवाब बताया।

अंतरराष्ट्रीय चिंता

संयुक्त राष्ट्र ने बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कूटनीतिक रास्ता अपनाने की अपील की है।

एजेंसियों की रिपोर्ट

पीटीआई सहित विभिन्न एजेंसियों के अनुसार, दोनों पक्षों के दावों में भारी अंतर है और जमीनी हालात लगातार बदल रहे हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल