स्वास्थ्य मंत्री बनते ही एक्शन मोड में निशांत छुट्टी के दिन भी विभाग का निरीक्षण, अधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश

पटना। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभालने के बाद निशांत कुमार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शनिवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद उन्होंने लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान निशांत कुमार ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल समेत बिहार के बड़े सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पतालों में इलाज, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीबों को हर स्तर पर समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे ईमानदारी से निभाने की कोशिश कर रहा हूं। स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने का प्रयास करूंगा ताकि अमीर-गरीब, हर वर्ग और हर जाति के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिल सके।”

Ad.
Ad.

 

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश होगी कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मंत्री ने यह भी कहा कि अस्पतालों की व्यवस्था को मजबूत करने और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद निशांत कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया था। उसी दौरान उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया था।

अपने पहले ही सप्ताहांत में विभागीय समीक्षा और निरीक्षण कर उन्होंने यह संकेत देने की कोशिश की है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार सक्रिय मोड में काम करना चाहती है। बैठक के दौरान उन्होंने विभाग के कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी ली और अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल