सुपौल दौरे पर रंजीत रंजन का केंद्र और बिहार सरकार पर हमला, संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

सुपौल: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन मंगलवार को सुपौल जिले के किशनपुर और राघोपुर प्रखंड के दौरे पर रहीं। राघोपुर के सिमराही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य परमेश्वरी सिंह यादव के आवास पर आयोजित ‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’ में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रंजीत रंजन ने कहा कि कांग्रेस को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर जनता के बीच पार्टी की जनहितैषी नीतियों, धर्मनिरपेक्ष विचारधारा और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखना होगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को मजबूती से उठा सकता है।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद ने केंद्र और बिहार सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने नीट (NEET) पेपर लीक का उल्लेख करते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Ad.
Ad.

रंजीत रंजन ने अयोध्या के राम मंदिर परिसर में कथित चोरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार मंदिर निर्माण का श्रेय लेती है तो सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की जिम्मेदारी भी उसे स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

इससे पहले सांसद ने किशनपुर प्रखंड पहुंचकर पूर्व मुखिया स्वर्गीय शैलेंद्र शर्मा के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल