सुपौल-अररिया नई रेल लाइन को मिलेगी रफ्तार, डीएम सावन कुमार ने किया निरीक्षण, बाधाएं जल्द दूर करने के निर्देश

सुपौल-अररिया नई रेल लाइन परियोजना को गति देने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने त्रिवेणीगंज से जदिया रेलखंड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और प्रशासनिक व तकनीकी बाधाओं को जल्द दूर कर परियोजना को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि त्रिवेणीगंज-जदिया रेलखंड के बीच सात स्थानों पर नहरें पड़ रही हैं, जहां रेल पुलों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) आवश्यक है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि पुल निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।

जिलाधिकारी ने राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रस्तावित रेल मार्ग में आने वाले अतिक्रमण और पुरानी संरचनाओं को नियमानुसार हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां भूमि उपलब्ध है, वहां निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

Ad.
Ad.

सुपौल-अररिया रेल लाइन परियोजना को कोसी क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके पूरा होने से सुपौल, त्रिवेणीगंज, जदिया और अररिया के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। इससे यात्रियों, छात्रों और किसानों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों ने परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ नियमित मॉनिटरिंग करते हुए परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल