सीएम सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट बैठक आज, बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

पटना:

बिहार की राजनीति में इस वक्त बड़ी हलचल है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुलाई है। नई सरकार के गठन के बाद यह उनकी पहली मंत्रिमंडलीय बैठक होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

यह बैठक शाम 6 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होगी। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रशासनिक फैसलों, नई नीतियों और विकास योजनाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होगी।

फिलहाल सम्राट कैबिनेट सीमित दायरे में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के पास 10 और उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव के पास 9 विभागों की जिम्मेदारी है। ऐसे में शुरुआती कैबिनेट बैठक इन्हीं नेताओं के बीच होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार 4 मई के बाद किया जा सकता है।

इससे पहले मंगलवार को सीएम सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से भी चर्चा की। माना जा रहा है कि इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नामों पर मंथन हुआ।

दिल्ली दौरे से लौटने के तुरंत बाद बुलाई गई इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, जिसमें राज्य की नीतिगत दिशा और सरकार की प्राथमिकताओं की झलक मिल सकती है।

@MUSKAN KUMARI 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल