सासाराम में लिव-इन में रह रहे महिला-पुरुष की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक महिला और पुरुष की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव की है। मृतकों की पहचान मणि भूषण कुमार और ननकी देवी के रूप में हुई है।

दोहरी हत्या की वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Ad.
Ad.

मामले की सूचना मिलते ही सासाराम के बीडीओ और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई और नियमानुसार सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।

मृतका के बेटे अभिषेक कुमार ने प्रशासन से 24 घंटे के भीतर न्याय और हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उसने अपनी छोटी बहन की शादी के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी गुहार लगाई।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल