सत्यनारायण पूजा से इनरव्हील क्लब पाटलिपुत्र के नए सत्र की शुरुआत, डॉक्टर्स डे पर डायलिसिस मशीन भेंट कर किया सेवा कार्य

पटना: इनरव्हील क्लब पाटलिपुत्र ने वर्ष 2026-27 के नए सत्र की शुरुआत भगवान सत्यनारायण पूजा के साथ की। नई अध्यक्ष अपर्णा भारती के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के बाद समाज सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई सेवा कार्यों की शुरुआत की गई।

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर क्लब ने राजेंद्र नगर स्थित मेडिवर्सल मातृ हॉस्पिटल में अन्य इनरव्हील क्लबों के सहयोग से एक डायलिसिस मशीन भेंट की। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर किडनी मरीजों को इलाज में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अंजू ढींगरा ने किया।

Ad.
Ad.

 

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट आईएसओ नीलू अरोरा, पीडीसी श्वेता सिन्हा, सचिव नीलांजना भट्टाचार्या, कोषाध्यक्ष सुधा बीदासरिया, आईएसओ रेखा सिंह, पीपी निशा विद्यार्थी, किरण शिरोमणी, एक्जीक्यूटिव मेंबर श्रुति पांडेय और सीजीआर कंचन राय सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

इसी क्रम में कंकड़बाग स्थित सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में क्लब ने डॉ. आर. एन. सिंह समेत कई वरिष्ठ चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शोभा रानी सिंह ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष किरण शिरोमणी, पीपीडीसी वीणा जैन और एक्जीक्यूटिव मेंबर श्रुति पांडेय भी मौजूद रहीं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल